Home » E-Paper » फर्जीवाड़े के मुख्य मास्टरमाइंड पर जांच दल मेहरबान !?! मृतिका सबीना मंडोरिया के फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र, शिकायत जाँच में दो भिन्न-भिन्न जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करना संदेह की परिधि में ! मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं शासकीय अभिलेख,मृत्यु पंजी में भिन्नताएं दर्ज हैं,परन्तु जाँच दल की जाँच रिपोर्ट में मृत्यु पंजी संधारित कैसे !?!

फर्जीवाड़े के मुख्य मास्टरमाइंड पर जांच दल मेहरबान !?! मृतिका सबीना मंडोरिया के फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र, शिकायत जाँच में दो भिन्न-भिन्न जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करना संदेह की परिधि में ! मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं शासकीय अभिलेख,मृत्यु पंजी में भिन्नताएं दर्ज हैं,परन्तु जाँच दल की जाँच रिपोर्ट में मृत्यु पंजी संधारित कैसे !?!

News Portal Development Companies In India
Oplus_16908288

Albert Mandoriya, Am Live 24

पार्ट-1
झाबुआ । ग्राम पंचायत पिपलिया [ईशगढ़] जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ कार्यालय जिला पंचायत झाबुआ के तत्कालीन सचिव के विरुद्ध शिकायतकर्ता अल्बर्ट मंडोरिया पत्रकार द्वारा लिखित शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई जिला झाबुआ को प्रस्तुत की गई हैं जिला प्रशासन के प्राप्त निर्देशानुसार शिकायत की जाँच मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ की अभिरक्षा में जाँच दल श्री एल.एस. अजनार [खण्ड पंचायत अधिकारी] श्री देवराम शिंदे [पंचायत समन्वय अधिकारी] श्री त्रिलोक गाडरिया [स.वि.वि.अधिकारी] द्वारा शिकायत जाँच में शिकायत तथ्य सत्य पाते हुए तत्कालीन सचिव श्री बदिया भूरिया ग्राम पंचायत पिपलिया के विरुद्ध जिला पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ के आदेश के पालन में तत्कालीन सचिव/उपरजिस्टार श्री बदिया भूरिया को अवर्धानिक तरीके से मृत्यु प्रमाण-पत्र में संशोधन करने एवं शासकीय अभिलेख से छेड़छाड़ करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के सम्पादित कृत्य/कृत्यों के तारतम्य में दोषी पाते हुए सचिव श्री बदिया भूरिया को निलम्बित किया गया हैं

तत्कालीन सचिव श्री बदिया भूरिया का निलंबन आदेश 

 

परन्तु जाँच दल द्वारा स्वयं जाँच रिपोर्ट में लेख किया कि शिकायत जाँच के दौरान शासकीय अभिलेख का अवलोकन करने पर पाया गया कि तत्कालीन सचिव श्री नरवरसिंह भाबोर द्वारा मृतिका सबीना मंडोरिया के पहचान पत्र से संबंधित कोई दस्तावेज श्री जोसफ मंडोरिया से लिए बिना ही केवल मौखिक एवं लिखित सूचना के आधार पर सचिव श्री नरवरसिंह भाबोर द्वारा मृतिका सबीना मंडोरिया नाम मृत्यु पंजी में दर्ज कर मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया गया हैं, ऐसे में जाँच दल द्वारा तत्कालीन सचिव श्री नरवरसिंह भाबोर एवं इस फर्जीवाड़े जालसाजी करने के मुख्य मास्टरमाइंड श्री जोसफ पिता पीटर मंडोरिया एवं श्री राजेश पिता जोसफ मंडोरिया एवं झूठा शपत्र-पत्र प्रस्तुतकर्ता के विरुद्ध शिकायत जाँच रिपोर्ट में कार्यवाही लेख नहीं करना जाँच दल की जाँच रिपोर्ट, निष्पक्ष जाँच नियम के विरुद्ध होने पर पुनः निष्पक्ष जाँच कर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाना चाहिए ! मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ एवं जाँच दल द्वारा उक्त जाँच रिपोर्ट की वास्तविकता से पल्ला झाड़ते हुए, जाँच दल एवं सी.ई.ओ द्वारा जाँच रिपोर्ट के संबंध में मिडिया को जाँच रिपोर्ट संबंधित जानकारी देने से स्पष्ट इंकार किया ऐसे गंभीर फर्जीवाड़े जालसाजी मामले पर जिला प्रशासन को निष्पक्ष जाँच कर संबंधित के विरुद्ध पुनः निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाना चाहिए

श्री एल.एस. अजनार [खण्ड पंचायत अधिकारी] –जाँच, जाँच होती हैं, हमको बाईट-वाईट नहीं देना हमारे अधिकारी सीईओ साहब बोलेंगे हम देंगे, हमने जाँच प्रतिवेदन में सब लिख दिया हैं

श्री चंदरसिंह मंडलोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ—आपके सामने जाँच रिपोर्ट हैं बाईट-वाईट लेने का क्या ओचित्य हैं,प्रिंट मिडिया हो या फ्रंट मिडिया हो बाईट हमको नहीं देना

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

झाबुआ पुलिस , रात भर चला झाबुआ पुलिस का कांबिंग गस्त अभियान,150 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार (21 इनामी वारंटी सहित), 20 गिरफ्तारी वारंट तामील। 06 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज।

झाबुआ पुलिस , रात भर चला झाबुआ पुलिस का कांबिंग गस्त अभियान,150 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई, 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार (21 इनामी वारंटी सहित), 20 गिरफ्तारी वारंट तामील। 06 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज चौकी पारा थाना झाबुआ के प्रभारी एवं स्टॉफ तथा रक्षा सखी टीम द्वारा पारा हाट सदर बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों एवं आमजन को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।

error: Content is protected !!