Home » E-Paper » फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया-पिपलिया के विरूद्ध फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने की शिकायत दर्ज जिला प्रशासन द्वारा तत्काल क़ानूनी कार्यवाही के दिए निर्देश!

फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया-पिपलिया के विरूद्ध फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने की शिकायत दर्ज जिला प्रशासन द्वारा तत्काल क़ानूनी कार्यवाही के दिए निर्देश!

News Portal Development Companies In India
Oplus_16908288

AM LIVE 24, BIG BREAKING NEWS,
amlive24.com

Albert mandoriya, Editor In Chief

झाबुआ । मामला जिला मुख्यालय झाबुआ से लगभग 7 किमी दुरी ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत झाबुआ का हैं Am Live-24 News की पड़ताल में चौकाने वाला सच सामने आया कथित आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया निवासी ईशगढ़ पिपलिया द्वारा शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए अपनी पहचान का गलत फ़ायदा उठाते हुए कार्यालय ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ [म.प्र.] को गुमराह करते हुए अवैध रूप से सबीना मंड़ोरिया नाम से मृत्यु पंजीयन क्रमांक-D-2015:23-21861-000007 करवाया गया हैं ।

कार्यालय ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत झाबुआ के शासकीय अभिलेख, तत्कालीन, उप रजिस्टार, सचिव ग्राम पंचायत पिपलिया अनुसार आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया द्वारा गुमराह करते हुए मौखिक सूचना पर सबीना मंड़ोरिया के नाम से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया गया हैं उक्त मृत्यु प्रमाण-पत्र में सबीना मंड़ोरिया के पिता श्री सकरिया खराड़ी एवं माता श्रीमती वाली खराड़ी नाम दर्ज हैं परन्तु विवाह प्रमाण-पत्र में सबीना मंड़ोरिया के पिता श्री दानियल खराड़ी एवं माता श्रीमती मार्था हटीला नाम दर्ज हैं एक ही व्यक्ति के दो-दो माता पिता कैसे ? आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया द्वारा अवैध रूप से कृषि भूमि छीनने के उद्देश्य से ही एक काल्पनिक व्यक्ति के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन करवाते हुए जिला प्रशासन को भी गुमराह किया गया हैं

कार्यालय ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत झाबुआ के शासकीय अभिलेख, जिला निर्वाचन नामावली विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ मतदान केंद्र-क्रं-37,38, ग्राम पंचायत पिपलिया के निर्वाचन नामावली अनुसार,आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया की मृतक धर्मपत्नी स्व:श्रीमती रामाबाई पति जोसफ मंड़ोरिया,शासकीय अभिलेख में नाम दर्ज पाया गया । इस प्रकार जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया द्वारा षडयंत्र पूर्वक अवैध रूप से सम्पति अर्जित दूषित मंशा से निजी फायदे के लिए तत्कालीन उप रजिस्टार,सचिव ग्राम पंचायत पिपलिया से अवैध रूप से सबीना मंड़ोरिया के नाम मृत्यु पंजीयन करवाया जाना क़ानूनी अपराध हैं ऐसे गंभीर मामले पर शासन प्रशासन को आरोपीगण के विरूद्ध तत्काल क़ानूनी कार्यवाही करना चाहिए,

इस फर्जीवाडे का मुख्य मास्टर माइंड कौन, आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया के साथ-साथ किसके विरूद्ध होंगी क़ानूनी कार्यवाही जानने के लिए Am live24 News के साथ बने रहिये।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!