Home » E-Paper » अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, लगभग पौने दो करोड़ का मशरूका जप्त।

अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, लगभग पौने दो करोड़ का मशरूका जप्त।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Editor In Chief Am Live 24

झाबुआ। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक MP09HH8119 राजकोट गुजरात की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया

 

ट्रक की तलाशी में पशु आहार की बोरियों की आड़ में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की पेटियां मिलीं। जांच में लंदन प्राइड की 120 पेटियाँ कुल कीमत 18,00,000 रुपये, किंगफिशर बीयर की 217 पेटियाँ कुल कीमत 18,22,500 रुपये, ग्रीन पार्क अंग्रेजी शराब की 300 पेटियाँ कुल कीमत 57,60,000 रुपये तथा रॉयल चैलेंज शराब की 135 पेटियाँ कुल कीमत 25,92,000 रुपये। जिसकी अनुमानित कीमत 1,19,74,500 रुपये है। साथ ही पशु आहार, ट्रक सहित कुल ₹1,73,74,500/- का मशरूका जब्त किया गया।
थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 968/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इस उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे, उनि अशोक बघेल, सउनि सुरसिंह, प्रआर दिलीप, आर अजीत, आर कैलाश, आर. अनसिंह का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि पिछले 03 माह में अवैश शराब के 175 से अधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाहिया की है। जिनमें बड़ी कार्यवाहिया भी शामिल है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!