Home » E-Paper » इंदौर दूषित पेयजल से 15 लोगों की मौत के बाद, सीएम ने अब बड़े अफसरों को हटाया, कमिश्नर पर भी गिरी गाज।

इंदौर दूषित पेयजल से 15 लोगों की मौत के बाद, सीएम ने अब बड़े अफसरों को हटाया, कमिश्नर पर भी गिरी गाज।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Am Live24 News

Indore- इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी की सप्लाई से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में प्रदेश सरकार चौतरफा घिर गई है। भारत के सबसे स्वच्छ शहर में गंदे पानी की आपूर्ति का यह केस देशभर में सुर्खियों में बना हुआ है। मामले में सीएम मोहन यादव ने अब सख्त एक्शन लिया है। अब खराब पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार बड़े अफसरों पर कार्रवाई की गई है। सीएम मोहन यादव ने इंदौर के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को तत्काल हटाने को कहा है। सीएम की सख्ती की गाज इंदौर कमिश्नर दिलीप यादव पर भी गिरी है। उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।

शुक्रवार सुबह सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा
सीएम मोहन यादव ने इस केस में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर भी चर्चा की। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर उनपर एक्शन लेने की बात कही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस – बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव* – संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ* – किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी* – एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी।

जाँच रिपोर्ट में मृतका सबीना मंडोरिया का मृत्यु प्रमाण-पत्र फर्जी पाया गया! आरोपी मास्टरमाइंड जोसफ मंडोरिया एवं बदिया भूरिया सचिव के विरुद्ध, शासकीय अभिलेख से छेड़छाड़ कर फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के संबंध में होगी क़ानूनी कार्यवाही!

error: Content is protected !!