अल्बर्ट मंडोरिया, Amlive24 News
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 8 लेन एक्सप्रेसवे का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने टोल नाका टिमरवानी पहुंचकर वहां के स्टाफ से चर्चा की तथा एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थांदला पुलिस को 8 लेन हाईवे पर सतत निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं दुर्घटना रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 8 लाइन हाईवे के माध्यम से होने वाली अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग करने एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी प्रदान किए।
भ्रमण के दौरान चौकी मदरानी, राम्भापुर एवं परवलिया का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी स्टाफ से चर्चा कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, लंबित कार्यों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।









Users Today : 3
Users Yesterday : 6