Home » Uncategorized » मंदिरों में हुई चोरी का थाना पेटलावद पुलिस ने किया खुलासा — सोने चाँदी के मुकुट सहित कुल ₹1.60 लाख का मशरूका जब्त।

मंदिरों में हुई चोरी का थाना पेटलावद पुलिस ने किया खुलासा — सोने चाँदी के मुकुट सहित कुल ₹1.60 लाख का मशरूका जब्त।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Editor In Chief, Am Live24
जिला झाबुआ पेटलावद थाना पुलिस ने क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 01 आरोपी एवं 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर कुल 1,60,000/- रूपये का मशरुका जप्त किया है।
दिनांक 05.08.2025 को पंचमुखी हनुमान मंदिर, ग्राम रामपुरिया तथा दिनांक 06.10.2025 को लक्ष्मीनारायण मंदिर, अंबिका चौक पेटलावद से भगवान के चांदी के मुकुट चोरी हुए थे। उक्त घटनाओं पर थाना पेटलावद में 2 अपराध पंजीबद्ध किये।

उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा तत्काल टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने लगातार सर्चिंग की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं विभिन्न स्थानों से सूचनाएं एकत्रित कीं।

पुलिस टीम द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी संजय चामठा निवासी उदयगढ़ व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों से कुल 500 ग्राम वजनी चांदी के 05 मुकुट, 02 चरण पादुका (मूल्य लगभग ₹90,000/-) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (₹70,000/-) सहित कुल ₹1,60,000/- का मशरुका जब्त किया।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज चौकी पारा थाना झाबुआ के प्रभारी एवं स्टॉफ तथा रक्षा सखी टीम द्वारा पारा हाट सदर बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों एवं आमजन को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।

बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस – बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव* – संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ* – किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी* – एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी।

जाँच रिपोर्ट में मृतका सबीना मंडोरिया का मृत्यु प्रमाण-पत्र फर्जी पाया गया! आरोपी मास्टरमाइंड जोसफ मंडोरिया एवं बदिया भूरिया सचिव के विरुद्ध, शासकीय अभिलेख से छेड़छाड़ कर फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के संबंध में होगी क़ानूनी कार्यवाही!

error: Content is protected !!