Home » E-Paper » धर्मेंद्र पिछले सात दशक से लगातार अपनी फिल्मों के जरिये अपने दौर के युवाओं के रोल मॉडल रहे, धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे!

धर्मेंद्र पिछले सात दशक से लगातार अपनी फिल्मों के जरिये अपने दौर के युवाओं के रोल मॉडल रहे, धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे!

News Portal Development Companies In India

By, Albert Mandoriya, Editor In Chief Am Live 24 

मुंबई। 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने 6 दशक से भी ज्यादा लोगों का मनोरंजन किया. उनके निधन की खबर से उनके तमाम चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है. बॉलीव

ड्रामा, सस्पेंस और इमोशन… महान कलाकार धर्मेंद्र की यूं खामोश विदाई खलेगी

धर्मेंद्र पिछले सात दशक से लगातार अपनी फिल्मों के जरिये अपने दौर के युवाओं के रोल मॉडल रहे. हिट फिल्में देते रहे हैं. आज कई पीढ़ियों के लोग उनके निधन और ताबड़तोड़ अंतिम संस्कार कर दिए जाने की खबर से है हैं. इतने महान कलाकार और पद्मभूषण से सम्मानित धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन न कर पाने का मलाल हमेशा रहेगा.

बॉलीवुड में मातम छा गया है. फैंस से लेकर तमाम बड़े सितारों तक, हर कोई उन्हें याद कर रहा है. उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. वो लोगों के दिलों में बसते थे. पिछले कुछ समय से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी.
31 अक्टूबर को चेकअप के लिए उनके अस्पताल जाने की खबर सामने आई थी. हालांकि, फिर ऐसी जानकारी सामने आई थी कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. उसके बाद 10 नवंबर को खबर आई थी कि धर्मेंद्र को अस्पताल में एडमिट किया गया है. सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार वो कई बीमारियों से जूझ रहे थे.

धर्मेंद्र को क्या दिक्कतें थीं?
निमोनिया की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सेप्सिस भी था. दरअसल, सेप्सिस एक ऐसी स्वास्थय संबंधी समस्या है, जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम हमें प्रोटेक्ट नहीं करता बल्कि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है. उन्हें लंबे समय से हार्ट से जुड़ी समस्या भी थी. हालांकि, उनकी हेल्थ पर उन्हें क्या दिक्कतें थीं, इसको लेकर अस्पताल की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं आई है.

घर पर चल रहा था इलाज
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. वो रिकवर भी कर रहे थे. हालांकि, फिर अचानक आज यानी 24 नवंबर को उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. मुंबई के विले पार्ले में पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, गोविंदा समेत इंडस्ट्री के और भी कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. साथ ही धर्मेंद्र के तमाम चाहने वाले और कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी याद किया है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

जाँच अधिकारी CEO द्वारा जिन दस्तावेज को आधार बनाकर जाँच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर पर्दा डाला गया, वही दस्तावेज शासकीय रेकार्ड में दर्ज ही नहीं पाए गए ! जनपद पंचायत झाबुआ CEO, की मेहरबानी से जाँच रिपोर्ट,बनी जालसाजी और धोखाधडी संरक्षण रिपोर्ट ?

झाबुआ पुलिस का रातभर चला विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान* *150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई व्यापक कार्रवाई* *11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, इनमें 05 इनामी वारंटी शामिल — कुल ₹5,000 का इनाम| 19 गिरफ्तारी वारंट तामील | आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, फरार अपराधियों की धरपकड़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* की अगुवाई में झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। रातभर चले इस व्यापक अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक साथ मैदान में उतरकर फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारियों सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों, निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं अन्य वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान झाबुआ पुलिस ने *11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार वारंटियों में 05 इनामी स्थायी वारंटी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर *कुल ₹5,000* का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में जारी 19 गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया। जिलेभर में गुंडों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग *95 गुंडा चेक किए गए।* *77 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।* *10 संपत्ति संबंधी अपराधियों का सत्यापन किया गया।* *संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।* विशेष कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा *आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों के सत्यापन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चलाए गए इस रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए वांछित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। झाबुआ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!