अल्बर्ट मंड़ोरिया, मुख्य संपादक, ए.एम.लाइव-24 जिला झाबुआ
झाबुआ । मामला जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर प्रशासन को गुमराह करने की लिखित शिकायत जाँच पुलिस मुख्यालय जिला झाबुआ द्वारा पुलिस राजपत्रित अधिकारी को सौपी गई हैं पुलिस राजपत्रित अधिकारी को सौपी गई शिकायत जाँच को जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, जांचकर्ता द्वारा एकपक्षीय जाँच कार्यवाही की जाकर पुलिस प्रशासन एवं प्रार्थी को जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, द्वारा सरे आम गुमराह किया जा रहा हैं ।

जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, जांचकर्ता द्वारा सबीना मंड़ोरिया नाम पर बनवाए गए फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के संबंध में राजस्व निरीक्षक वृत-2 की अभिरक्षा में की गई जाँच में ग्राम नरवालिया के हल्का पटवारी द्वारा उक्त काल्पनिक सबीना मंड़ोरिया नाम पर बनवाये गए मृत्यु प्रमाण-पत्र संबंधी प्रस्तुत जाँच रिपोर्ट में कई भिन्नताएं जाँच रिपोर्ट में स्पष्ट लेख की गई हैं । उक्त जांच रिपोर्ट को भी अनदेखा किया गया हैं
जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत पिपलिया, जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ के तत्कालीन उप-रजिस्ट्रार ग्राम पंचायत पिपलिया द्वारा जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया की मौखिक सूचना पर सबीना मंड़ोरिया के नाम उक्त फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाकर दिया जाना प्रशासनिक पद का दुरूपयोग करते हुए शासन-प्रशासन को भी गुमराह किया गया हैं ।
कार्यालय जनपद पंचायत झाबुआ जिला झाबुआ [म.प्र.] के शासकीय अभिलेख में दर्ज रिकार्ड अनुसार जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया की मृतक पत्नी स्व: श्रीमती रामाबाई पति जोसफ मंड़ोरिया दर्ज पाया गया हैं जोसफ मंड़ोरिया द्वारा प्रशासन को गुमराह करते हुए वर्ष-2014 में सबीना मंड़ोरिया के नाम पर परिवार समग्र आई.डी. में अवैध रूप सबीना मंड़ोरिया का नाम दर्ज करवाया गया हैं वर्ष-2014 के पूर्व सबीना मंड़ोरिया के नाम पर शासकीय अभिलेख में नाम दर्ज हैं या नहीं जांचकर्ता जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, बिना किसी जाँच पड़ताल के बिना किसी सबीना मंड़ोरिया के दस्तावेजो का अवलोकन परीक्षण किये बिना मृतक रामाबाई को ही सबीना मंड़ोरिया बताया जाना जांचकर्ता की जाँच रिपोर्ट संदेह की परिधि में हैं क्योंकि एक ही शिकायत जाँच को दूसरी बार जांचकर्ता जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, द्वारा एकपक्षीय जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करना कानून का एवं वरिष्ट पुलिस अधिकारियों निर्देशों का जांचकर्ता द्वारा मजाक बनाया जा रहा हैं प्रार्थी द्वारा उक्त शिकायत की जाँच किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी द्वारा जाँच करवाने का लिखित अनुरोध के तत्पश्चात के जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक,द्वारा शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कराये बिना किसी दस्तावेजो का अवलोकन परीक्षण किये बिना उक्त जाँच रिपोर्ट में स्पष्ट अभिमत प्रस्तुत करना आरोपी जोसफ पिता पीटर मंडोरिया को संरक्षण प्रदान किया जाना स्पष्ट हो रहा हैं ऐसे जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, की जाँच रिपोर्ट के विरूद्ध निष्पक्ष जाँच करवाते हुए संबंधित के विरूद्ध उचित क़ानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करना चाहिए ।
जोसफ मंड़ोरिया की गवाह श्रीमती शांतिबाई पति अगस्तिन खराड़ी द्वारा बताये अनुसार जाँच में लिखा गया हैं कि- सबीना मंड़ोरिया ही स्व: श्रीमती रामाबाई ही हैं सबीना नाम से कोई दस्तावेज जोसफ मंड़ोरिया द्वारा प्रस्तुत तो नहीं किया मेरे द्वारा तत्कालीन उप- रजिस्ट्रार ग्राम पंचायत पिपलिया के बयान नहीं लिए गए हैं आप इस बारे में मुझसे क्यों पूछ रहे मेरे द्वारा की गई जाँच रिपोर्ट कार्यालय से आप ले सकते हैं— जोंगड़सिंग अलावा,प्रधान आरक्षक, जांचकर्ता पुलिस चौकी अंतरवेलिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ
मेरे पास अब तक उक्त शिकायत जाँच हेतु पुलिस मुख्यालय जिला झाबुआ से शिकायत जाँच करने संबंधी कोई सुचन पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं, जाँच के लिए पत्र प्राप्त होने पर मैं जाँच करवाती हूँ । — अनुरक्ति सबनानी, अनुविभागीय अधिकरी, पुलिस अनुभाग पेटलावद जिला झाबुआ









Users Today : 1
Users Yesterday : 5