Home » E-Paper » कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 24 घंटे में किया अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफाश। 11.400 किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित 40 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद।

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 24 घंटे में किया अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का पर्दाफाश। 11.400 किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित 40 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Editor In Chief, Am Live 24

झाबुआ। घटना का विवरण
दिनांक 05.03.2026 को फरियादी पूनमचंद चौहान मेघनगर स्थित अपने प्रतिष्ठान से सोने-चांदी के आभूषण लेकर झाबुआ जा रहा था। दोपहर करीब 02:00 बजे फुलमाल तिराहा के पास हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की तथा गहनों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गईं तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए पुलिस टीम ने पाया कि घटना में प्रयुक्त ईको कार (RJ17 UA 8516) से चार आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया तथा तत्काल हाईवे पकड़कर राजस्थान भाग गये।
गिरफ्तार आरोपी
01) शहाबुद्दीन पिता इकबाल मोहम्मद (उम्र 29 साल) – निवासी: आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान।
02) शाहरुख पिता मनसुर अली (उम्र 21 साल) – निवासी: आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान।
03) राहुल पिता घनश्याम (उम्र 25 साल) – निवासी: आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान।
04) जयश पिता अनिल जैन (उम्र 26 साल) – निवासी: आवर थाना पगारिया, जिला झालावाड़, राजस्थान
जप्त सामग्री :
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 40 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का मशरुका जब्त किया है, जिसमें शामिल है:
01) 11.400 किलोग्राम चांदी: (कीमती लगभग 32 लाख 50 हजार रुपये)
02) सोने के आभूषण: (कीमती लगभग 1 लाख रुपये)
03) ईको कार (RJ17 UA 8516): घटना में प्रयुक्त, कीमत लगभग 7 लाख रुपये।

सराहनीय कार्यवाही:
“इस त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव, थाना प्रभारी कोतवाली आर.सी. भास्करे, उपनिरीक्षक गुलाबसिंह वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञान बहादुर, आरक्षक गणेश, आरक्षक चन्द्रभान तथा साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई।”

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!