Albert Mandoriya, Amlive24
झाबुआ, 26 मार्च 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज छिंदवाड़ा जिले से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के राज्य के 32 लाख से अधिक हितग्राहियों को माह फरवरी (पेड इन मार्च 2026) की राशि ₹463 करोड़ से अधिक तथा श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत 7000 से अधिक श्रमिकों को ₹157 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया।
आज आयोजित सिंगल क्लिक कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में वेबकास्ट के माध्यम से उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले एवं सहायक श्रम पदाधिकारी श्री निलेश डामोर हितग्राहियों के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर फरवरी माह में स्वीकृत पेंशन प्रकरणों एवं संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के स्वीकृति आदेश हितग्राहियों को वितरित किए गए।
सिंगल क्लिक के माध्यम से जिला झाबुआ के 63 हजार से अधिक पेंशन हितग्राहियों को ₹382 लाख की राशि का अंतरण किया गया, वहीं संबल योजना के अंतर्गत 174 हितग्राहियों को ₹368 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री प्रियंक पाटीदार तथा नगर पालिका झाबुआ से श्री अशोक भाबोर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








Users Today : 4
Users Yesterday : 1