Home » E-Paper » पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज चौकी पारा थाना झाबुआ के प्रभारी एवं स्टॉफ तथा रक्षा सखी टीम द्वारा पारा हाट सदर बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों एवं आमजन को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज चौकी पारा थाना झाबुआ के प्रभारी एवं स्टॉफ तथा रक्षा सखी टीम द्वारा पारा हाट सदर बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों एवं आमजन को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।

News Portal Development Companies In India

अल्बर्ट मंडोरिया, Amlive24 News

झाबुआ। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने बच्चों को कम से कम 12वीं कक्षा तक विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया तथा कम उम्र में बालक/बालिकाओं का विवाह नहीं करने की समझाइश दी गई। साथ ही जिन बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है, उन्हें पुनः स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंक खाते की जानकारी लेकर धोखाधड़ी, ओटीपी मांगकर पैसे निकालना, सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना, फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक करना, ऑनलाइन लोन ऐप, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, सीवीवी अथवा आधार संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
ग्रामीणों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर राशि को सुरक्षित कराया जा सके। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं डायल-112 की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया तथा नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।
ग्रामीणों को यह भी समझाइश दी गई कि यदि गली, मोहल्ले अथवा गांव में कोई भी अनजान व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित जानकारी देकर महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

जाँच अधिकारी CEO द्वारा जिन दस्तावेज को आधार बनाकर जाँच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर पर्दा डाला गया, वही दस्तावेज शासकीय रेकार्ड में दर्ज ही नहीं पाए गए ! जनपद पंचायत झाबुआ CEO, की मेहरबानी से जाँच रिपोर्ट,बनी जालसाजी और धोखाधडी संरक्षण रिपोर्ट ?

झाबुआ पुलिस का रातभर चला विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान* *150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई व्यापक कार्रवाई* *11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, इनमें 05 इनामी वारंटी शामिल — कुल ₹5,000 का इनाम| 19 गिरफ्तारी वारंट तामील | आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, फरार अपराधियों की धरपकड़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* की अगुवाई में झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। रातभर चले इस व्यापक अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक साथ मैदान में उतरकर फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारियों सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों, निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं अन्य वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान झाबुआ पुलिस ने *11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार वारंटियों में 05 इनामी स्थायी वारंटी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर *कुल ₹5,000* का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में जारी 19 गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया। जिलेभर में गुंडों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग *95 गुंडा चेक किए गए।* *77 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।* *10 संपत्ति संबंधी अपराधियों का सत्यापन किया गया।* *संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।* विशेष कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा *आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों के सत्यापन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चलाए गए इस रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए वांछित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। झाबुआ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!