Albert Mandoriya, Am live24
झाबुआ पुलिस परिवार द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन अधिकारियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
*सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी—*
1. *निरीक्षक श्री अशफाक खान*– पुलिस विभाग में 43 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने पर।
2. *सहायक उपनिरीक्षक मंगलिया भाबर* – पुलिस विभाग में 38 वर्ष की निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने पर।
3. *प्रधान आरक्षक श्री नाथू सिंह* पुलिस विभाग में 42 वर्ष की निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने पर।
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा विभाग में बिताए गए यादगार पलों को स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए विभाग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके दीर्घ सेवाकाल एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









Users Today : 0
Users Yesterday : 4