Home » E-Paper » झाबुआ में 10 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान का व्यापक असर, जागरूकता के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई

झाबुआ में 10 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान का व्यापक असर, जागरूकता के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Amlive24↓

🔶 *10 दिवसीय विशेष अभियान में 33 व्यापक जागरूकता कार्यक्रम, जिलेभर में सड़क सुरक्षा का संदेश।*
🔶 *3021 से अधिक विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को किया जागरूक, सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए किया प्रेरित।*

🔶 *हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उल्लंघन पर कुल 667 चालान, यातायात नियमों के पालन के लिए सख्त कार्रवाई।*

🔶 *100 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु अग्रेषित, गंभीर यातायात उल्लंघनों पर प्रभावी कार्रवाई*

पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान द्वारा संचालित विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 29 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक जिला झाबुआ में व्यापक जागरूकता एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा।
विद्यालय एवं महाविद्यालयों में पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश
अभियान के दौरान जिले में कुल 33 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 13 कार्यक्रम आयोजित कर कुल 3021 से अधिक विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित वाहन चालन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक जनजागरूकता
जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 19 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 1,046आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन चालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता के साथ नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमों के उल्लंघन पर कुल 667 चालान बनाए गए।
इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के 100 से अधिक मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु अग्रेषित किए गए।
जिला पुलिस की आमजन से अपील
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
“सड़क सुरक्षा—सिर्फ नियम नहीं, जीवन की सुरक्षा का संकल्प”
सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

जाँच अधिकारी CEO द्वारा जिन दस्तावेज को आधार बनाकर जाँच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर पर्दा डाला गया, वही दस्तावेज शासकीय रेकार्ड में दर्ज ही नहीं पाए गए ! जनपद पंचायत झाबुआ CEO, की मेहरबानी से जाँच रिपोर्ट,बनी जालसाजी और धोखाधडी संरक्षण रिपोर्ट ?

झाबुआ पुलिस का रातभर चला विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान* *150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई व्यापक कार्रवाई* *11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, इनमें 05 इनामी वारंटी शामिल — कुल ₹5,000 का इनाम| 19 गिरफ्तारी वारंट तामील | आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, फरार अपराधियों की धरपकड़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* की अगुवाई में झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। रातभर चले इस व्यापक अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक साथ मैदान में उतरकर फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारियों सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों, निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं अन्य वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान झाबुआ पुलिस ने *11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार वारंटियों में 05 इनामी स्थायी वारंटी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर *कुल ₹5,000* का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में जारी 19 गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया। जिलेभर में गुंडों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग *95 गुंडा चेक किए गए।* *77 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।* *10 संपत्ति संबंधी अपराधियों का सत्यापन किया गया।* *संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।* विशेष कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा *आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों के सत्यापन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चलाए गए इस रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए वांछित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। झाबुआ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!