Home » E-Paper » सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता दौड़” का भव्य आयोजन।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता दौड़” का भव्य आयोजन।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Am Live24, Editor In Chief

झाबुआ। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को देश के लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर झाबुआ जिले सहित पूरे देश में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में झाबुआ जिले के सभी पुलिस थाना स्तर पर प्रातः 8:00 बजे “एकता दौड़” (Run for Unity) का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन झाबुआ राजवाड़ा परिसर से प्रारंभ हुआ, जहां पर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” दिलाई गई। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने “एकता दौड़” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ राजवाड़ा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जेल चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानू भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ सुश्री रूपरेखा यादव, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, जिले के गणमान्य नागरिकगण तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं एकता दौड़ में सम्मिलित हुए।
इस आयोजन का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

जाँच अधिकारी CEO द्वारा जिन दस्तावेज को आधार बनाकर जाँच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर पर्दा डाला गया, वही दस्तावेज शासकीय रेकार्ड में दर्ज ही नहीं पाए गए ! जनपद पंचायत झाबुआ CEO, की मेहरबानी से जाँच रिपोर्ट,बनी जालसाजी और धोखाधडी संरक्षण रिपोर्ट ?

झाबुआ पुलिस का रातभर चला विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान* *150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई व्यापक कार्रवाई* *11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, इनमें 05 इनामी वारंटी शामिल — कुल ₹5,000 का इनाम| 19 गिरफ्तारी वारंट तामील | आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, फरार अपराधियों की धरपकड़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* की अगुवाई में झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। रातभर चले इस व्यापक अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक साथ मैदान में उतरकर फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारियों सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों, निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं अन्य वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान झाबुआ पुलिस ने *11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार वारंटियों में 05 इनामी स्थायी वारंटी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर *कुल ₹5,000* का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में जारी 19 गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया। जिलेभर में गुंडों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग *95 गुंडा चेक किए गए।* *77 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।* *10 संपत्ति संबंधी अपराधियों का सत्यापन किया गया।* *संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।* विशेष कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा *आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों के सत्यापन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चलाए गए इस रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए वांछित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। झाबुआ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!