By, Albert Mandoriya,
झाबुआ। आपको ज्ञात होगा कि पहले भी हमने अवैध रूप से जोसफ पिता पीटर मंडोरिया द्वारा कृषि भूमि हथियाने की कौशिक करने की खबर प्रकाशित की गई थी।

सबसे पहले हम आपको बता देना चाहते हैं कि हम सर्वप्रथम स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र नागरिक हैं। हम सभी जाति धर्म का दिल से सम्मान करते हैं। हमारा इस खबर को प्रकाशित/प्रसारित कर किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है। बल्कि धर्म के नाम इस गंदे खेल का पर्दा फाश कर सत्य से सबको रूबरू कराना हैं।
मकसद स्पष्ट है यह कि धर्म मजहब के नाम पर भूमि छीनने का षड्यंत्र रचने के पर्दे के पीछे का सत्य सबके सामने लाना हैं।
हमारी Amlive24 टीम की पड़ताल में कई अहम चौंकाने वाले तथ्य सामने आए शासकीय राजस्व रिकॉर्ड में सबीना पिता दानियल मंडोरिया नाम दर्ज पाया गया । परंतु ग्राम पंचायत नरवालिया एवं ग्राम पंचायत पिपलिया के शासकीय रिकॉर्ड में उक्त सबीना पिता दानियल मंडोरिया नामक कोई व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं पाया जाना संदेह प्रतीत करता है। जबकि दूसरी ओर जोसफ पिता पीटर मंडोरिया द्वारा दानियल मंडोरिया की बेटी सबीना को ही धर्मपत्नी बताया जा रहा है। ऐसे में हमारा और आपका संदेह, संदेह की परिधि में !
हमारी Amlive24 की पड़ताल में सत्य सामने आया यह कि सबीना के पिता दानियल मंडोरिया है यह हम नहीं राजस्व विभाग झाबुआ का शासकीय रिकॉर्ड बता रहा हैं यह कि सबीना के पिता दानियल मंडोरिया हैं। फिर सबीना, श्री जोसफ पिता पीटर मंडोरिया की धर्मपत्नी कैसे !
राजस्व रिकॉर्ड से यह स्पष्ट हो गया यह कि सबीना पिता दानियल मंडोरिया, जोसफ पिता पीटर मंडोरिया की धर्मपत्नी नहीं हैं। कैथोलिक मिशन ईशगढ़ पिपलिया की मिलीभगत से स्व: श्री लेवनार पिता रेमी मंडोरिया, की मृत्यु उपरांत जोसफ पिता पीटर मंडोरिया एवं धर्म के ठेकेदारों द्वारा विधवा की भूमि छीनने का जीता जगता षड्यंत्र सबके सामने ! अब यहां पर प्रश्न यह उठता है कि जोसफ पिता पीटर मंडोरिया की धर्मपत्नी सबीना नहीं है। ऐसे में कैथोलिक मिशन ईशगढ़ पिपलिया के द्वारा उक्त भूमि किन आधारों पर जोसफ पिता पीटर मंडोरिया से ही खरीदी जबकि उक्त भूमि पर जोसफ पिता पीटर मंडोरिया का नाम दर्ज तक नहीं हुआ है। इस संबंध में शासन-प्रशासन से अपील है यह कि निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाना चाहिए।
अगले अंक में इस गंदे खेल का बाकी का सत्य बहुत जल्दी सबके सामने लाएंगे।









Users Today : 79
Users Yesterday : 5