Home » E-Paper » भगोरिया हाट के दौरान झाबुआ पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान।

भगोरिया हाट के दौरान झाबुआ पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya, Editor In Chief, Am Live 24

झाबुआ जिले में दिनांक 24.02.2026 से 02.03.2026 तक विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक भगोरिया हाट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए झाबुआ पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दिनांक 25.02.2026 को थाना कल्याणपुरा, चौकी मदरानी सहित अन्य हाट स्थलों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को सामाजिक कुरीतियों से बचाव, नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सरल और प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त, हाट में उपस्थित लोगों को नशा न करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!