Albert mandoriya, Amlive24
(पार्ट-01)
झाबुआ। मामला झाबुआ मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत नरवलिया में स्थित लगभग 7-8 सर्वे- की कृषि भूमि का राजस्व अधिकारी पटवारी बाबुओं की मिली भगत से अवैध रूप से बटवारा नामांतरण एवं फौती नामांतरण करवाया गया हैं। उक्त मामले की शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में लिखित शिकायत मयसाक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर भी आज दिनांक तक राजस्व विभाग झाबुआ द्वारा संबंधित के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करना राजस्व जांच दल की निष्पक्ष कार्यवाही पर संदेह उत्पन्न करता हैं !?!
तहसीलदार सुनील कुमार डावर के निर्देश में प्राप्त शिकायत की जांच पटवारी ठाकुर सिंह भूरिया के द्वारा 15 दिसंबर 2025 में उक्त अवैध बंटवारा नामांतरण/ फौती नामांतरण करवाते हुए तत्कालीन पटवारी नानूराम मेरावत द्वारा वर्ष-2003 में एवं भूतपूर्व पटवारी उदयसिंह सोलंकी द्वारा वर्ष-2012 में एवं जांच प्रतिवेदन अनुसार वर्तमान तहसीलदार के प्रकरण क्रमांक-0129/अ-27/2024-25 आदेश द्वारा अवैध रूप से अमल करवाते हुए

जांचकर्ता पटवारी जांच प्रतिवेदन में लेख अनुसार तत्कालीन पटवारी द्वारा अवैध रूप से बंटवारा नामांतरण/फौती नामांतरण करवाते हुए राजस्व रेकॉर्ड में अवैध रूप से नाम दर्ज करवाए गए पटवारी जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट लेख किया गया है।
परंतु तहसीलदार सुनील कुमार डावर, तहसील झाबुआ जिला झाबुआ द्वारा उक्त जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित तथ्यों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ एवं तहसीलदार भू-प्रबंधन जिला झाबुआ को तहसीलदार सुनील कुमार डावर द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन में पटवारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के संबंध में स्पष्ट लेख नहीं करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा हैं यहकि तत्कालीन पटवारी नानूराम मेरावत एवं उदयसिंह सोलंकी द्वारा अवैध रूप से बंटवारा नामांतरण/फौती नामांतरण करवाते हुए शासकीय अभिलेख से छेड़छाड़ करते हुए राजस्व विभाग झाबुआ को गुमराह किया गया हैं।
तहसीलदार सुनील कुमार डावर द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन से स्पष्ट होता हैं कि आरोपीगण को कानूनी कार्यवाही से संरक्षण दिया जा रहा हैं।
उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन राजस्व विभाग झाबुआ संबंधित के विरुद्ध कब और क्या वैधानिक कार्यवाही करेंगे।








Users Today : 4
Users Yesterday : 1