Home » E-Paper » बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस – बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव* – संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ* – किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी* – एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी।

बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस – बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव* – संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ* – किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी* – एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya Editor In Chief

भोपाल/जबलपुर। एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस भावनाएं बोल रही थीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहीं बच्चों को गले लगाया, तो कहीं बेटी के सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी। दरअसल, सीएम डॉ. यादव बरगी क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने 1 मई को जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उनके साथ थे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि इस हादसे के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उच्च स्तरीय समिति इसकी जांच करेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए एसओपी बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोतवाली से दरहाई मार्ग पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में मृत नीतू सोनी के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्हें देखकर परिवार की बेटी अपने आंसू नहीं रोक सकी। ये देख प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने उसके सिर पर हाथ रखा और ढांढस बंधाया।  उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना दी। इस बीच उन्होंने दो छोटे बच्चों को भी गले लगाकर दुख बांटा। इसके बाद सीएम डॉ. यादव रियाज हुसैन के घर पहुंचे। रियाज क्रूज हादसे में बाल-बाल बच गए थे।

*28 लोगों की बचाई जान*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि मां  नर्मदा के स्थान पर दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों के शव मिले हैं। 28 लोगों को बचाया जा चुका है। इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। घटना वाले स्थल के पास ही जल जीवन मिशन का काम चल रहा था। इसलिए इस काम में लगी हुई टीम भी लोगों की मदद करने पहुंची। प्रशासन को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीमों के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को घटना स्थल पर भेजा था। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद आशीष और विधायक नीरज भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ कल रात से अभी तक यहां हैं। मेरे साथ प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी यहां आए हैं।

*परिवारों ने बांटा दर्द*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आर्मी के भी कुशल गोताखोरों ने भी राहत-बचाव का काम किया। दुर्घटना में रियाज हुसैन तो चार-पांच घंटे क्रूज में फंसे रहे। मैं उनसे और पीड़ित परिवारों से मिलकर आया हूं। रियाज ने बताया कि मैं मानकर चल रहा था कि मैं नहीं बचूंगा। इस दुर्घटना में आसपास के जिन लोगों ने दूसरों की जान बचाई उन्हें मैं 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा करता हूं। हमारी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

*एडवेंचर टूरिज्म के लिए बनेगी एसओपी*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बना रहे हैं। समिति में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक, सचिव मध्यप्रदेश शासन, जबलपुर संभाग के आयुक्त होंगे। यह समिति तीन बिंदुओं पर जांच करेगी। इन बिंदुओं में पहला बिंदु दुर्घटना के कारणों की शुरुआत से जांच करना, दूसरा बिंदु परिस्थितियों को प्रतिपादित करना, तीसरा बिंदु दुर्घटना के वक्त प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं हुआ, शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नौका पर्यटन, क्रूज पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित सभी तरह की गतिविधियों के लिए एसओपी तैयार करेंगे। ताकि, भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम सभी को मौसम विभाग की सूचनाओं को गंभीरता के साथ अमल में लाना चाहिए।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

जाँच अधिकारी CEO द्वारा जिन दस्तावेज को आधार बनाकर जाँच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े पर पर्दा डाला गया, वही दस्तावेज शासकीय रेकार्ड में दर्ज ही नहीं पाए गए ! जनपद पंचायत झाबुआ CEO, की मेहरबानी से जाँच रिपोर्ट,बनी जालसाजी और धोखाधडी संरक्षण रिपोर्ट ?

झाबुआ पुलिस का रातभर चला विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान* *150 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई व्यापक कार्रवाई* *11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, इनमें 05 इनामी वारंटी शामिल — कुल ₹5,000 का इनाम| 19 गिरफ्तारी वारंट तामील | आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, फरार अपराधियों की धरपकड़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* की अगुवाई में झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। रातभर चले इस व्यापक अभियान में पुलिस की विभिन्न टीमों ने एक साथ मैदान में उतरकर फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारियों सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों, स्थायी वारंटियों, निगरानी बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं अन्य वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान झाबुआ पुलिस ने *11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार वारंटियों में 05 इनामी स्थायी वारंटी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर *कुल ₹5,000* का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त विभिन्न आपराधिक मामलों में जारी 19 गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया। जिलेभर में गुंडों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग *95 गुंडा चेक किए गए।* *77 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।* *10 संपत्ति संबंधी अपराधियों का सत्यापन किया गया।* *संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।* विशेष कॉम्बिंग गश्त के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा *आबकारी अधिनियम के तहत 04 प्रकरण दर्ज* किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, निगरानी बदमाशों के सत्यापन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चलाए गए इस रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान के माध्यम से जिलेभर में पुलिस की सक्रियता बढ़ाते हुए वांछित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। झाबुआ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!