Home » Uncategorized » भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट आंकड़े: 2025 में भारत के लिए एक पारी में तीन शतक, भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट आंकड़े: 2025 में भारत के लिए एक पारी में तीन शतक, भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के

News Portal Development Companies In India

 


वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। भारत के लिए शुक्रवार को पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए जिससे भारत बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारतीय टीम ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए। भारत ने इस तरह अब तक 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय जडेजा 176 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 104 रन और वाशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैंध्रुव जुरेल

– फोटो : BCCI


राहुल के बाद जुरेल-जडेजा ने दिखाया दम

 

 

भारतीय टीम ने दूसरे दिन दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 327 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। भारत को शुभमन गिल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन झटके लगे। शुभमन गिल ने जहां अर्धशतक लगाया, वहीं राहुल ने पहले सत्र में शतक पूरा किया। राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा टेस्ट शतक रहा। लंच ब्रेक के बाद राहुल अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और उन्हें वॉरिकन ने कैच आउट कराया। राहुल 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल और गिल के पवेलियन लौटने के बाद जुरेल और जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। इस दौरान जुरेल के बल्ले से करियर का पहला टेस्ट शतक निकला। जुरेल टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बने। जुरेल के आउट होने के बाद जडेजा ने भी गियर बदला और तेजी से खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया।

 


India vs West Indies test stats Three 100s in an innings for India in 2025 most test sixes for Indian team

राहुल, जुरेल और जडेजा
– फोटो : BCCI


एक कैलेंडर वर्ष में चौथी बार तीन बल्लेबाजों ने एक पारी में लगाए शतक

 

 

इस साल यह तीसरा मौका है जब एक ही पारी में भारत के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल, गिल और ऋषभ पंत ने एक ही पारी में शतक लगाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ही मैनचेस्टर टेस्ट में एक पारी में गिल, जडेजा और सुंदर ने शतक जड़े थे। यह चौथी बार है जब एक कैलेंडर वर्ष में भारत के तीन या इससे अधिक बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाए हैं। इससे पहले, 1979, 1986 और 2007 में भी ऐसा हुआ है।

 


India vs West Indies test stats Three 100s in an innings for India in 2025 most test sixes for Indian team

रवींद्र जडेजा
– फोटो : BCCI


छक्कों के मामले में धोने से आगे निकले जडेजा

 

 

जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में अब तक पांच छक्के लगा चुके हैं और वह टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जडेजा ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने अपने करियर में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं, जडेजा अब तक 80 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में जडेजा से आगे पंत (90 छक्के), वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) हैं।

 


Source link

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!