पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों की खबरें देखी हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना की तरफ से निर्दोष नागरिकों पर की गई बर्बरता भी शामिल है। हमारा मानना है कि यह पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और इन इलाकों से संसाधनों की व्यवस्थित लूट का स्वाभाविक परिणाम है, जो उसके जबरन और अवैध कब्जे में हैं। पाकिस्तान को उसके भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
#WATCH | Delhi | MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We have seen reports on protests in several areas of Pakistan-occupied Jammu & Kashmir, including brutalities by Pakistani forces on innocent civilians. We believe that it is a natural consequence of Pakistan’s… pic.twitter.com/KGrMfVrwE3
— ANI (@ANI) October 3, 2025
यह भी पढ़ें – DGCA: घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटी, उड़ानों में देरी से 74 हजार यात्री प्रभावित; रिपोर्ट में कई खुलासे
एनएसए ने कनाडाई एनएसआईए से की मुलाकात
वहीं कनाडा के साथ सुरक्षा सहयोग को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने 18 सितंबर को कनाडा की नेशनल सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस एडवाइजर नथाली ड्रूइन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और खुफिया सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक काफी सकारात्मक रही और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
#WATCH | Delhi | MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “As you are aware, NSA Ajit Doval met Canada’s National Security and Intelligence Advisor (NSIA), Nathalie Drouin on 18th September 2025…Both sides held productive discussions on strengthening the bilateral… pic.twitter.com/GdOzVjehWW
— ANI (@ANI) October 3, 2025
बांग्लादेश के गृह सलाहकार के आरोपों पर प्रतिक्रिया
इस दौरान रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के भारत पर लगाए आरोपों पर कहा कि ये पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रही है। बेहतर होगा कि वे आत्मचिंतन करें और चिटगांव हिल ट्रैक्ट्स में अल्पसंख्यकों पर हमलों व कब्जों की जांच कराएं।
#WATCH | Delhi | Responding to a question by ANI on comments by Bangladesh’s Home Adviser Jahangir Alam Chowdhury, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We categorically reject these false and baseless allegations. The interim government of Bangladesh is unable to… pic.twitter.com/Ku5w8PcBQI
— ANI (@ANI) October 3, 2025
अपने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में रणधीर जायसवाल ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को 9 से 16 अक्तूबर तक नई दिल्ली आने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से यात्रा की अनुमति मिली है। इस पर मंत्रालय आगे भी जानकारी साझा करेगा।
#WATCH | Delhi | On Afghanistan’s Foreign Minister Amir Khan Muttaqi’s visit to India, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “All of you would have seen the exemption that has been granted by the UN Security Council Committee for the travel of Afghanistan’s Foreign… pic.twitter.com/EOGdPD4hfO
— ANI (@ANI) October 3, 2025
भारत-चीन के बीच सीधी हवाई सेवा पर जवाब
रणधीर जायसवाल ने इस दौरान कहा कि भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। यह दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य करने की दिशा में अहम कदम है।
#WATCH | Delhi | On the resumption of direct air services between India and China, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “Yesterday we had issued a press release and thereafter I understand that commercial activity in this regard has started. This is, of course, in line… pic.twitter.com/YChsNGK2LR
— ANI (@ANI) October 3, 2025
यह भी पढ़ें – Karur Stampede: विजय की रैली में भगदड़ के कारणों की जांच करेगी SIT; हाईकोर्ट ने करूर पुलिस को दिए ये निर्देश
भारत-रूस साझेदारी के 25 साल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 3 अक्तूबर भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। 2000 में यह साझेदारी बनी थी। उन्होंने कहा कि भारत-रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ है। दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे हर क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#WATCH | Delhi | MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “Today is a special day, 3rd of October. On 3rd October 2000, we established the India-Russia Strategic Partnership. Today, we are celebrating 25 years of this special partnership. India and Russia enjoy a special… pic.twitter.com/1um2WYBZut
— ANI (@ANI) October 3, 2025









Users Today : 4
Users Yesterday : 4