By.Albert Mandoriya, Editor In Chief ,
झाबुआ। झाबुआ कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के मुताबिक दिनांक 25.11.2025 को आवेदक मकना गणावा के द्वारा कलेक्टर जिला झाबुआ एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत में बताया गया कि पीड़ित की कृषि भूमि ग्राम मांडन पटवारी हल्का नंबर- 23 मठमठ सारंगी रोड पर सिंचित कृषि भूमि स्थित है।

शिकायकर्ता अनुसार डॉक्टर नरसिंह डाबी (MBBS डॉक्टर सिविल हॉस्पिटल पेटलावद में पदस्थ) पिता हीरालाल डाबी, ग्राम देवरापाडा, ग्राम पंचायत मोहनपुरा, तहसील पेटलावद, जिला झाबुआ म.प्र. द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाकर धोके से अन्य व्यक्ति को विक्रेता बताकर उसका फर्जी वोटर कार्ड बनवाकर जमीन का विक्रय-पत्र बनवाया गया जबकि उक्त कृषि भूमि राजस्व रेकार्ड में मकना गणावा शिकायतकर्ता के नाम ग्राम माण्डन, पटवारी हल्का क्रमांक 23, सर्वे क्रमांक 1565 पर दर्ज हैं शिकायकर्ता अनुसार वर्णित भूमि को किसी को विक्रय नहीं किया है और न ही हस्तांतरण किया गया है।
कथित आरोपी डॉक्टर नरसिंह डाबी (MBBS डॉक्टर सिविल हॉस्पिटल पेटलावद द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को लाकर ऑनलाईन द्वारा शिकायतकर्ता का वोटर लिस्ट से वोटर आईडी का EPIC क्रमांक निकालकर EPIC क्रमांक पर अन्य फर्जी व्यक्ति का फोटो प्रेषित कर उसका फर्जी तरीके से वोटर कार्ड तैयार किया जाकर फर्जी आईडी के आधार पर उक्त जमीन का मालिक बताकर फर्जी गवाहो, सर्विस प्रोवाईडर, एवं उप पंजीयक की मिली भगत से फर्जी तरीके से शिकायकर्ता की जमीन की बिक्री रजिस्ट्री करवाकर व पटवारी से मिली भगतकर नामांतरण की प्रक्रिया भी पूर्ण करवा ली गई।
जबकि उक्त रजिस्ट्री में उपयोग किया गया। थम्ब निशान [अंगूठा] प्रिंट मुझ शिकायतकर्ता का न होकर किसी अन्य फर्जी व्यक्ति का है। जिला प्रशासन को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जाँच कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना चाहिए।
मेरे द्वारा संबंधित को बुलाया गया हैं जिनके द्वारा मुझे यह जमींन बेचीं गई हैं अगर यह जमीन इनकी हैं तो वह व्यक्ति कौन हैं मैंने उनको बुलाया गया उनसे मिलने के बाद ही मैं आपको जानकारी बता सकूँगा ।
डॉ.नरसिंह डाबी (MBBS डॉक्टर सिविल हॉस्पिटल पेटलावद









Users Today : 1
Users Yesterday : 5