Home » E-Paper » झाबुआ शहर में बढते अतिक्रमण पर अति शीघ्र रोक लगाने हेतु मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद् द्वारा झाबुआ जिलाधीश के नाम ज्ञापन का वाचन पश्चात सुनील कुमार डावर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ।

झाबुआ शहर में बढते अतिक्रमण पर अति शीघ्र रोक लगाने हेतु मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद् द्वारा झाबुआ जिलाधीश के नाम ज्ञापन का वाचन पश्चात सुनील कुमार डावर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ।

News Portal Development Companies In India

Albert Mandoriya Editor In Chief, Am Live 24 

झाबुआ शहर में बढते अतिक्रमण पर अति शीघ्र रोक लगाने हेतु मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद् द्वारा झाबुआ जिलाधीश के नाम ज्ञापन का वाचन पश्चात सुनील कुमार डावर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ।

 

झाबुआ मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद् द्वारा झाबुआ जिलाधीश ज्ञापन सौपते हुए जिला झाबुआ शहर में कई जगह पर अतिक्रमण को अति शीघ्र हटाने हेतु जिलाधीश के ज्ञापन का वाचन पश्चात् सुनील कुमार डावर,तहसीलदार झाबुआ को ज्ञापन सौपा गया

ज्ञापन में झाबुआ शहर के कई जगह पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित किया गया राजगढ़ नाका से आई.टी.आई. महाविद्ध्यालय गडवाडा तक, राजवाडा से डी.आर.पी लाइन, तक और कलेक्टर कार्यालय के आस पास भी अतिक्रमण हो गया हैं

झाबुआ शहर की ऐसी शायद ही कोई जगह बची हों जिस पर अतिक्रमण नहीं हुआ है जो कि झाबुआ शहर कई स्थानों पर अतिक्रमण हुआ है। एवं पुलिस थाने के पास रोड़ के किनारे लोहे के पोल रखे हुए है। फुटपाथ पर भी अतिक्रमण हो गया है जिस से पैदल चलने वाले आमजन के लिए भी मुश्किल हो गया है, बीते दिनों बस स्टेंड पर अतिक्रमण को लेकर आपसी विवाद भी हो चुका है। और रविवार के दिन अतिक्रमण के कारण बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, झाबुआ शहर में पार्किंग व्यवस्था भी की जाये।

जिला झाबुआ जिलाधीश से ज्ञापन में निवेदन किया कि अति शीघ्र ही झाबुआ शहर से अतिक्रमण हटाने की कृपा करें, अगर 10 दिवस में शहर से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो उग्र आन्दोंलन, चक्काजाम करेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी ।

जिलाधीश के नाम ज्ञापन देने हेतु विनय भाबोर, जिला अध्यक्ष, महेश डामोर, उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस, प्रकाश खापेड, राहुल बारिया, करण डिन्डोर, पंकज पालिया, राकेश डामोर सरपंच, कमलेश मचार, कमलेश परमार, आदि की उपस्तिथि में जिलाधीश के नाम तहसीलदार सुनील कुमार डावर को ज्ञापन सौपा

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?
error: Content is protected !!